केंद्रीय बजट 2026 पर दीपक बैज ने दी प्रतिक्रिया , छत्तीसगढ़ की उपेक्षा का लगाया आरोप
रायपुर। केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट देश की आम जनता को निराश करने वाला और बड़े कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की एक बार फिर घोर उपेक्षा की गई है। तथाकथित डबल इंजन की सरकार ने राज्य को ठगने का काम किया है। बजट में छत्तीसगढ़ के कोयला और खनिज संसाधनों के दोहन के लिए तो कोरिडोर बनाने की […]



