केंद्र सरकार ने छोटे शहरों को दी नई उड़ान: 100 हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड के लिए ₹28,840 करोड़ मंजूर

नई दिल्ली। देश में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने विमानन ढांचे के विस्तार, इमिग्रेशन सिस्टम के आधुनिकीकरण और पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। कुल मिलाकर इन परियोजनाओं पर 30,640 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने उड़ान योजना (UDAN) के संशोधित संस्करण के तहत 28,840 करोड़ रुपये के निवेश को स्वीकृति दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ना है। इसके तहत देशभर में 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे, जिससे छोटे शहरों के लोगों के लिए हवाई […]