कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में भीषण आग, कंडम एंबुलेंस समेत कई वाहन जलकर खाक

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे अस्पताल परिसर में लंबे समय से खड़ी आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस और अन्य वाहन जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के परिजन, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। आग की लपटें और काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से पुरानी गाड़ियां और कबाड़ पड़ा हुआ था, जिसे हटाने की मांग […]