कोलकाता में हुई बारिश ने किया हाल-बेहाल, दुर्गा पंडालों की हालत ख़राब, अब तक 10 की मौत

कोलकाता। कोलकाता ने सोमवार आधी रात से मंगलवार सुबह तक ऐसी बारिश देखी, जिसने पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सात घंटे में 252 मिमी बारिश हुई, जो शहर की सालाना औसत बारिश (1,345.5 मिमी) का करीब 20% है। तेज बारिश के कारण शहर के कई बड़े इलाकों को जलमग्न देखा गया। इस बारिश में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम के इस कहर से राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा पर भी संकट छा गया है। राजधानी कोलकाता में बारिश सोमवार आधी रात के करीब शुरू हुई और मंगलवार सुबह तक लगातार होती […]

कोलकाता Law Student Gang Rape : मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा,जबरन बनाएं संबंध, दांतों से काटा और नाखूनों से खरोंचा गया

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में सामने आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला हर किसी को झकझोर कर रख देने वाला है। पीड़िता की मेडिकल जांच में जिस तरह की हिंसा के प्रमाण सामने आए हैं, उन्होंने इस केस को और भी सनसनीखेज बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। उसके शरीर पर दांतों से काटे जाने के गहरे निशान हैं और नाखूनों से खरोंचने के कई घाव भी दर्ज किए गए हैं। ये सभी संकेत इस ओर इशारा करते हैं कि उस पर बर्बरता की सारी हदें पार की गईं। यह घटना 25 जून की शाम कॉलेज परिसर में घटी। […]

कोलकाता के आरजी कर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज की स्टूडेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता।कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ दरिंदगी की गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। पूरे देश में इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया था। एक बार फिर से कोलकाता के एक और शिक्षण संस्थान से दरिंदगी का नया मामला सामने आया है। शहर के लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में उसी संस्थान का एक पूर्व छात्र और दो कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पीड़िता ने […]

कोलकाता : होटल में आग ने मचाया तांडव, 14 लोगों की मौत, कई लोग घायल; राहत-बचाव अभियान जारी

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा, आग रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी, जिसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 14 शव बरामद किए […]