Big News : खरसिया के कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट, गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलसे
रायगढ़। रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस दुर्घटना में गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलस गए। आपको बता दें कि, मजदूर 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्लांट में काम के दौरान हुआ। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल हुए लोगों में एक बच्ची भी शामिल है। यह पूरा मामला बानीपाथर क्षेत्र खरसिया का है। जहां मौके पर पुलिस पहुंच के जांच कर रही है। वहीं कुछ दिन पहले बतौली थाना क्षेत्र अंबिकापुर अंतर्गत शांतिपारा स्थित […]



