खेल मड़ई से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

० स्व० कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के महिला पत्रकार के शो मैच में शक्ति टीम विजेता, तेजस्वी टीम उपविजेता रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई के अंतर्गत स्व० कुलदीप निगम स्मृति इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में महिला पत्रकारों का फाइनल मुकाबला आज सुभाष स्टेडियम में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में शक्ति टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि तेजस्वी टीम उपविजेता रही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विजेता शक्ति टीम और उपविजेता तेजस्वी टीम को बधाई देते हुए दोनों टीमों के लिए 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। महिला एवं बाल विकास तथा […]