गणतंत्र दिवस के पहले जवानों को मिली बड़ी सफलता ,जंगल में छिपे नक्सलियों के दो डंप किए ध्वस्त
सुकमा। गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में पालागुड़ा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर सुरक्षाबलों ने छापामार कार्रवाई की है। सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन द्वारा की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के चीता अजय कुमार ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी […]



