गरियाबंद में 9 माओवादी 6 महिला 3 पुरुष हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद। जिले में 9 माओवादी 6 महिला 3 पुरुष सीनापाली एरिया कमेटी एवं एसडीके एरिया कमेटी हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया गया।अंजू उर्फ कविता, डीजीएन डिवीजन सचिव/डिवीजनल कमेटी सदस्य/एसडीके एसी सचिव, 08 लाख रूपये के ईनामी, एके 47 हथियार के साथ बलदेव उर्फ वामनवट्टी, डिवीजनल कमेटी सदस्य/सीनापाली एसी प्रभारी, 08 लाख रूपये के ईनामी, एके 47 हथियार के साथ डमरू उर्फ महादेव, डिवीजनल कमेटी सदस्य, 08 लाख रूपये के ईनामी, एके 47 हथियार के साथ सोनी उर्फ बुदरी, सीनापाली एरिया कमेटी सचिव, 08 लाख ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ रंजीत उर्फ गोविंद, सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य, 05 लाख ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ पार्वती उर्फ सुक्की कारम, सीनापाली एरिया कमेटी […]

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और सफलता मिली है. यहां दो सक्रिय नक्सलियों ने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण करने वालों में एसडीके एरिया कमेटी का सदस्य संतोष उर्फ लालपवन और सीनापाली एरिया कमेटी की सदस्य मंजू उर्फ नंदे शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. दोनों मूल रूप से बस्तर जिले के निवासी हैं और वर्ष 2010 से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे. इस दौरान वे 10 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सलियों ने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हिंसा का […]

गरियाबंद में आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत, बैठी थी पेड़ के नीचे

गरियाबंद। गरियाबंद में यहां आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल गांव की है। दरअसल, यहां दो महिलाएं अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठी थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली उनपर गिर गई। जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई। गांव के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

गरियाबंद में चल रही थी हीरे की तस्करी, 6 नग हीरे, मोबाइल और अन्य सामान जब्त

गरियाबंद। गरियाबंद में पुलिस ने हीरे की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. जिला अस्पताल के सामने चल रही 30 हजार रुपये की डील को पुलिस ने नाकाम करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से कुल 6 नग हीरे, तीन मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया. 28 सितंबर को थाना गरियाबंद को गुप्त सूचना मिली कि अस्पताल के सामने एक व्यक्ति जेब में हीरे छुपाकर खड़ा है. सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम गठित की और गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा. तलाशी लेने पर जैन नेताम की जेब से सफेद कागज में लिपटे 6 […]

गरियाबंद में प्रशासन की दबिश से खलबली,अवैध रेत परिवहन में लिप्त 6 वाहन पकड़े गए

  गरियाबंद। जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर बीएस उइके के स्पष्ट निर्देश के बाद खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह 6 बजे एक बार फिर 6 रेत से लदे वाहनों को जब्त किया। इसमें राजिम क्षेत्र से 2 हाइवा और कोपरा क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर शामिल हैं। इस कार्रवाई ने खनिज माफियाओं में खलबली मचा दी है, वहीं आमजन और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन के इस सख्त कदम का स्वागत किया है। चार दिन, 11 केस , 10 परिवहन और एक अवैध भंडारण – […]

गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल

गरियाबंद। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल आज एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद पहुंचे। उनके गरियाबंद पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री ने सबसे पहले स्थानीय सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की और वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर के नेतृत्व में नगर पालिका वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद निरंजन प्रधान ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पार्टी की सदस्‍यता दिलाते हुए गमछा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। […]

गरियाबंद के जंगल में हुए मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का DVCM, भारी मात्रा हथियार व अन्य सामग्री बरामद

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के जंगल में गश्त पर निकली पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया. जवानों ने नक्सलियों को तुरंत जवाब दिया. भीषण गोलीबारी हुई और इसमें एक नक्सली ढेर हो गया है. मारा गए नक्सली की पहचान भी कर ली गई है. नक्सलियों का DVCM 8 लाख का इनामी नक्सली योगेश उर्फ साकेत उर्फ आयतु है. बताया जा रहा है कि गरियाबंद के जंगल में अब भी नक्सली छिपे हुए हैं. मारे गये नक्सली का शव व बरामद सामाग्रियों को जिला मुख्यालय वापसी उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृत नक्सली बस्तर डिवीजनल कमेटी का सक्रिय सदस्य था और बीजापुर […]

गरियाबंद में अवैध प्लाटिंग : 6 अनावेदकों पर 10 -10 हजार रु की शास्ति अधिरोपित, एक ही तरह के दो प्रकरण,वही न्यायालय, किन्तु आदेश की भिन्नता पर उठे सवाल

  जीवन एस साहू गरियाबंद । अनुविभागीय अधिकारी (रा) न्यायालय गरियाबंद में अवैध प्लाटिंग के संबंध में कुल 13 प्रकरण दर्ज किये गये थे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार यह प्रकरण 11 जून 2021 एवं 09 मई 2022 तक के है। इन संबंधित प्रकरणों में से 01 प्रकरण को पूर्व पीठासीन अधिकारी द्वारा नगर पालिका गरियाबंद क्षेत्र के अंतर्गत आने से 16 अक्टूबर 2024 को खारिज किया गया, तथा शेष 12 प्रकरणों में अनावेदकगणों द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 70 धारा 98 एवं धारा 172 के उल्लंघन किये जाने के फलस्वरूप न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी ( रा. ) गरियाबंद द्वारा हाल ही में 20 मार्च 2025 […]