गरियाबंद में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका: 31 ढेर, 29 ने किया सरेंडर, DGN डिवीजन का हुआ अंत
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। लगातार ऑपरेशनों के बाद जिले में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को करारा झटका देते हुए 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि 29 माओवादियों ने पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण किया है। इस कार्रवाई के साथ ही क्षेत्र में सक्रिय DGN डिवीजन का भी अंत माना जा रहा है। शीर्ष नक्सलियों का हुआ सफाया मुठभेड़ों में कई बड़े नक्सली नेताओं को मार गिराया गया, जिनमें सेंट्रल कमेटी के सदस्य चलपति और मनोज उर्फ मोडेम बालाकृष्णना प्रमुख हैं। इनके अलावा अन्य वरिष्ठ कैडर भी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ढेर हुए। रणनीतिक ऑपरेशन में मिली सफलता […]



