गांव का नाम ही धरमपुरा है यहां सभी धार्मिक कार्य विधिवत पूरा होते हैं -राजेश्री महन्त

  ० महामंडलेश्वर ने दो दिवसीय जस गीत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने धरमपुरा, रायपुर में दो दिवसीय जस गीत प्रतियोगिता का शुभारंभ माता दुर्गा भवानी की पूजा अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैतू साव मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य अजय तिवारी ने की। कार्यक्रम के आयोजक संगवारी जसगीत जागरण समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- इस गांव का नाम ही धरमपुर है, नाम के अनुरूप यहां प्रत्येक आध्यात्मिक कार्य विधिवत पूरा होता है। दुर्गा उत्सव, गणेश […]