गृह मंत्री अमित शाह और सीएम साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित जनप्रतिनिधिगण […]

लालबाग मैदान से गृह मंत्री अमित शाह ने महतारी वंदन योजना की 20वीं क़िस्त की ट्रांसफर,मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर हैं। शाह लालबाग मैदान में सभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की। 250 गांव कवर होंगे। इसके लिए 34 रूट का चयन किया गया है। इससे पहले शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई। यहां वे मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर और उनकी समस्याएं सुनीं। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो मुरिया दरबार में शामिल हुए। अब तक इस रस्म में केवल राज्य के […]

CG Breaking : रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, रायपुर पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने स्वागत भाषण में अमित शाह का अभिनंदन करते हुए कहा कि माता कौशल्या की पावन धरती और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन हमारे लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सुशासन, सुरक्षा और विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ विकास […]

गृह मंत्री अमित शाह आज जाएंगे छत्तीसगढ़ के दौरे पर, कल जगदलपुर में मुरिया दरबार में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर में गृहमंत्री शाह का दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है। पूजा के पश्चात वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे जो आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख आयोजन माना जाता है। इस दौरान गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने शाह […]