गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में पेश किया धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक , कांग्रेस ने उठाई आपत्ति, समिति को भेजने की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक 2026 पेश कर दिया गया है। यह विधेयक उप-मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा सदन के पटल पर रखा गया। हालांकि, इस बिल को लेकर विपक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में इसी तरह के कानून लंबित हैं, ऐसे में जल्दबाजी में इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस विधेयक को पहले विधानसभा की प्रवर समिति को भेजा जाए, ताकि विस्तार से समीक्षा हो सके। SIR मुद्दे पर भी हंगामा इससे पहले शून्यकाल में विपक्ष ने […]



