ग्लोबल टैरिफ पर अडिग डोनाल्ड ट्रंप, भारत पर अब कितना होगा शुल्क?
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राज्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए टैरिफ को अवैध करार दिया, जिसके बाद ट्रंप ने 150 दिनों के लिए 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लागू करने का कार्यकारी आदेश जारी कर दिया। यह नया प्रावधान 24 फरवरी से प्रभावी होगा। भारत पर कितना लगेगा टैरिफ? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लागू था। यूरोपीय संघ और जापान जैसे देशों पर 15 प्रतिशत, जबकि ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया गया था। अब 10 प्रतिशत के नए […]



