‘घुसखोर पंडत’ विवाद थमा, मेकर्स सुप्रीम कोर्ट में बोले—फिल्म का नाम बदलेगा

दिल्ली। फिल्म ‘घुसखोर पंडत’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। फिल्म के मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया है कि वे फिल्म का टाइटल बदल देंगे और पुराना नाम व प्रचार सामग्री वापस ले ली गई है।फिल्ममेकर नीरज पांडे की इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिन्हें विभाग में ‘पंडत’ कहा जाता है। 3 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स ने अपने ‘इंडिया प्लान 2026’ के तहत फिल्म का टीज़र जारी किया। इसके बाद फिल्म के शीर्षक को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ समूहों ने आरोप लगाया कि यह नाम समाज के एक वर्ग को बदनाम करता […]