Big News : चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, जांच में जुटीं एजेंसियां
चंडीगढ़। शहर में बुधवार शाम करीब 5 बजे बीजेपी के पंजाब कार्यालय के बाहर हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में ग्रेनेड जैसे विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद केंद्रीय और राज्य की कई एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पास में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और इमारत की दीवारों पर छर्रों के निशान पाए गए। मौके से सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति विस्फोटक फेंककर भागता नजर आया है। पुलिस ने आसपास के कैमरों की जांच शुरू कर दी है और दो […]



