चारधाम यात्रा 2026: बदरीनाथ–केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

  देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा के शुल्क में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। समिति की आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। चारधाम यात्रा के दौरान हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। दोनों धामों में सामान्य दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन विशेष पूजाओं के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है। केदारनाथ धाम में वर्तमान विशेष पूजा शुल्क Kedarnath Temple में विभिन्न पूजाओं के लिए शुल्क इस प्रकार है— रुद्राभिषेक पूजा (5 श्रद्धालु) – ₹7,200 अभिषेक पूजा – ₹9,500 लघु रुद्राभिषेक – ₹6,100 षोडशोपचार […]