CG Assembely Budget Session : चूहों से धान खाने के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस विधायक निलंबित
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन काफी हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही धान खरीदी से जुड़ा मुद्दा जोर-शोर से उठा। विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने इस मामले में चर्चा की मांग की, लेकिन सभापति द्वारा स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाने पर सदन में तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। विपक्ष के नेता चरणदास महंत ने कहा कि जितनी मात्रा में धान चूहों द्वारा खाए जाने की बात कही जा रही है, उसके लिए लगभग 60 करोड़ चूहे चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने चूहे कहां से आए और क्या वे 22 लाख क्विंटल धान खा सकते हैं। वहीं कांग्रेस विधायक उमेश […]



