छतीसगढ विपश्यना ट्रस्ट रायपुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

० बच्चों में एकाग्रता विकसित करने गलत चिंतन गलत आदतों से बचाव के लिए स्कूलों में आनापान ध्यान कराए जाने का आग्रह ० विपश्यना ध्यान प्रशिक्षण से कर्मचारियों की कार्यदक्षता में होगी वृद्धि रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को विपश्यना ध्यान शिविरों में शामिल होने के लिए विशेष अवकाश दिए जाने का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ विपश्यना ट्रस्ट के पदाधिकारी ने शासन के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट से जुड़े आचार्यों एवं ट्रस्टियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें विपश्यना ध्यान की दिशा में शासकीय कर्मियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि विपश्यना […]