सोशल मीडिया पर शर्मनाक साजिश: छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर युवती को किडनैपिंग और गैंग रेप की धमकी, 5 गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मांडवी को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने का मामला सामने आया है, जिसने व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर बने एक ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ गंभीर अपराध की साजिश से जुड़ी बातें सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने एक ग्रुप बनाकर महिला की तस्वीर साझा की और उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए आपराधिक इरादों का प्रदर्शन किया। यह बातचीत जब संबंधित युवती तक पहुंची, तो उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों और पुलिस को दी। घटना के बाद मामला तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया […]



