छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिले शीतलहर की चपेट में, राजधानी में सुबह दिखा घना कोहरा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिले इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। पूरे प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में और ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। बात करें तापमान की तो प्रदेश भर में सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ रही है। अंबिकापुर में तापमान 6 डिग्री के नीचे […]