Big News : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर
रायपुर। साहित्य जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के जाने-माने साहित्यकार विनोद कुमार का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और रायपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद कुमार हिंदी साहित्य के एक सशक्त हस्ताक्षर माने जाते थे। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएं और समकालीन जीवन की जटिलताओं का गहरा चित्रण देखने को मिलता है। कविता, कहानी और निबंध के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। […]



