छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा
० गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 12 फरवरी को अपना 22वाँ स्थापना दिवस मनाया। राज्य गठन के पश्चात 12 फरवरी 2004 को मंडल का पुनर्गठन किया गया था। पुनर्गठन के बाद से अब तक मंडल द्वारा निर्मित कुल 01 लाख आवासों/संपत्तियों में से लगभग 75 प्रतिशत आवास कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों के लिए निर्मित किए गए हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव एवं आयुक्त अवनीश शरण (आई.ए.एस.) द्वारा मंडल की समस्त शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने हाउसिंग बोर्ड […]



