CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में गिरेगा पारा, रात में और सुबह में बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तापमान और गिरने के संकेत हैं,जिससे जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में रात और सुबह की ठंड बढ़ सकती है। विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। बुधवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। दिन का सबसे अधिक तापमान 29.9°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि रात का सबसे […]