छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: नाबालिग लड़के की शिकायत पर महिला के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

  कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक असामान्य और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले की कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़के की शिकायत पर महिला को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। महिला को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कवर्धा के एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर मामले की गहन जांच की गई और उसके बाद ही केस दर्ज किया गया। यह मामला छत्तीसगढ़ में काफी दुर्लभ माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला से संपर्क किया और दोनों की एक-दो मुलाक़ातें हुई। इसके बाद, 1 मार्च को […]