छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती पर सीएम साय की सख्ती, 15 दिन में सर्वे का आदेश
छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में किसी भी हालत में अवैध मादक पदार्थों की खेती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य के भू-अभिलेख आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित और संवेदनशील स्थानों का व्यापक सर्वे कराने के आदेश दिए हैं। कलेक्टरों को 15 दिनों के भीतर सर्वे पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेजनी होगी, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से अफीम की […]



