Big News : छत्तीसगढ़ में कोर्टों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, बालोद और बेमेतरा न्यायालय खाली कराए गए

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बालोद जिला न्यायालय और बेमेतरा जिला न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही पुलिस ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एहतियात के तौर पर सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित स्थान सर्किट हाउस पहुंचाया गया, वहीं अधिवक्ताओं और आम लोगों को कोर्ट परिसर से बाहर निकाल दिया गया। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे न्यायालय परिसर की सघन जांच शुरू कर दी। फिलहाल किसी […]