छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम शुरू : लगातार बढ़ रहा तापमान, 15 अप्रैल से लू का खतरा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब तेजी से असर दिखाने लगी है। राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। दूसरी ओर अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम […]