छत्तीसगढ़ में तापमान में हो रही गिरावट, सुबह छाने लगा कोहरा, अब बढ़ेगी ठंड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हो चुकी है और ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-सुबह कोहरा छा रहा है और ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तापमान में गिरावट होगी और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाए रहेगा। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान लगाया है। शनिवार की सुबह राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कोहरा छाया हुआ था और हल्की ठंड […]