छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून पर राज्यपाल ने किए हस्ताक्षर ,धर्मांतरण पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू हो गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने धर्मांतरण रोकने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद अब प्रदेश में अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कानून के तहत अवैध धर्मांतरण कराने पर 7 से 10 साल की जेल और कम से कम 5 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। यदि पीड़ित नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है, तो सजा 10 से 20 साल जेल और कम से कम 10 लाख रुपये जुर्माने तक बढ़ सकती है। सामूहिक धर्मांतरण की स्थिति में सजा और भी कठोर होगी, जिसमें 10 […]



