छत्तीसगढ़ में नवंबर में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर महीने में ही भीषण ठंड पड़ने लगी है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। प्रदेश भर के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत […]