छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती, बलरामपुर में 5 एकड़ का खेत मिला

  बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। Balrampur जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम भदली के पास जंगल किनारे पुलिस ने करीब 5 एकड़ में लगी अफीम की फसल पकड़ी है। पुलिस के मुताबिक खेत में लगे अधिकांश पौधों में फूल आ चुके थे और कई पौधों में फल (पोस्ता डोडा) भी बन गए थे। इन्हीं फलों पर चीरा लगाने से निकलने वाला क्रीम रंग का तरल पदार्थ सूखकर अफीम बनता है। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई पुलिस को इलाके में अवैध अफीम की खेती की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और लहलहाती अफीम […]