छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, कई जगह बूंदाबांदी की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आगामी 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। तापमान में गिरावट के चलते रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में गिरावट के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। 7 […]