छत्तीसगढ़ में फेफड़ों की विशेषज्ञ देखभाल का नया अध्याय: श्री वेंकटेश हॉस्पिटल रायपुर में ILD क्लिनिक और लंग ट्रांसप्लांट OPD का उद्घाटन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में कमल विहार स्थित श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (SVH) ने MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के सहयोग से राज्य का पहला समर्पित ILD (Interstitial Lung Disease) क्लिनिक, लंग ट्रांसप्लांट विभाग की OPD और एडवांस ICU व क्रिटिकल केयर यूनिट का शुभारंभ किया। इस पहल के माध्यम से राज्य और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को फेफड़ों की गंभीर बीमारियों और एंड-स्टेज लंग डिजीज के लिए उच्च स्तरीय परामर्श और उपचार अपने शहर में उपलब्ध होगा। इससे मरीजों का समय, खर्च और मानसिक तनाव दोनों कम होंगे। प्रमुख विशेषताएं और उपलब्धियां: क्षेत्रीय मील का पत्थर: रायपुर अब लंग ट्रांसप्लांट और […]