छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत: अब सस्ती होगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री,अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त

  रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर (सेस) पूरी तरह समाप्त कर दिया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित करने के बाद लागू हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले को जनहित में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को सरल और सुगम बनाना है। वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस निर्णय से संपत्ति पंजीयन […]