छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी: रायपुर में 37°C तापमान, अगले दो दिन मौसम रहेगा शुष्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गर्मी का असर धीरे-धीरे महसूस होने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है। बीते दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार से झारखंड होते […]



