छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: तेज अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के लिए अगले 24 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। बीते दिनों बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओले गिरे। वहीं बस्तर संभाग के जगदलपुर, बकावंड और साकोला में पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। तापमान की बात करें […]