छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत; फिलहाल बारिश की संभावना नहीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई है। राजधानी रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। सुबह और शाम के समय हवा में नमी क्रमशः 37% और 31% दर्ज की गई। दिनभर आसमान में केवल 20% बादल छाए रहे, जिससे मौसम साफ बना रहा। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो […]



