Big News : छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पूरा, अंतिम मतदाता सूची जारी; करीब 25 लाख नाम हटे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। निर्वाचन विभाग ने अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया है। इस व्यापक अभियान में फर्जी, दोहराव वाले और संदिग्ध मतदाताओं की पहचान कर बड़ी संख्या में नाम हटाए गए, जिससे सूची को अधिक शुद्ध और विश्वसनीय बनाया जा सका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी Yashwant Kumar ने बताया कि SIR अभियान के दौरान लगभग 24,99,000 से अधिक नाम सूची से हटाए गए हैं। अंतिम प्रकाशन के अनुसार अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 1,87,30,914 दर्ज की गई है। उन्होंने नागरिकों, निर्वाचन कर्मियों और अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त […]



