छत्तीसगढ़ में संघ का विस्तार: शाखाओं की संख्या 2188 पहुंची, नक्सलमुक्त बस्तर पर रहेगा विशेष फोकस

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक विस्तार को तेज करते हुए शाखाओं की संख्या बढ़ाकर 2188 कर दी है। हाल ही में हरियाणा के पानीपत स्थित समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। प्रतिनिधि सभा से लौटे क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना और प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने बुधवार को रायपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि संघ का आगामी फोकस नक्सलवाद से मुक्त हो रहे बस्तर क्षेत्र में सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत करना होगा। इसके साथ ही मणिपुर की स्थिति तथा नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों […]