छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। उड़नदस्ता टीम रहेगी सक्रिय परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल लगातार सक्रिय रहेंगे और केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो […]