छत्तीसगढ़ में 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समाप्ति अभियान के तहत 3.95 करोड़ रुपये के इनामी 106 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जिलेवार आंकड़े बीजापुर: डीवीसीएम रैंक के 2, पीपीसीएम 4, एसीएम 9, पीएम रैंक के 22 नक्सली; कुल 37 नक्सली पर 1.06 करोड़ रुपये का इनाम। नारायणपुर: डीवीसीएम 1, सीवाईपीसीएम 1, पीपीसीएम 1, पीएम 2 नक्सली; 5 नक्सली पर 22 लाख रुपये का इनाम। बस्तर: डीवीसीएम 1, पीपीसीएम 5, एसीएम 3, पीएम 7; कुल 16 नक्सली, इनाम 99 लाख रुपये। कांकेर: डीवीसीएम 1, एसीएम 1, पीएम […]