छत्तीसगढ़ में 872 असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत, प्रोबेशन खत्म—अब स्थायी नियुक्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी कॉलेजों में कार्यरत 872 असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत देते हुए उनकी तीन वर्षीय परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन) समाप्त कर दी है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन सहायक प्राध्यापकों ने निर्धारित अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, उन्हें अब नियमित कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया गया है। विभाग ने यह निर्णय लेने से पहले तीन चरणों में विस्तृत समीक्षा बैठकें आयोजित कीं। जांच के दौरान सभी 872 असिस्टेंट प्रोफेसर निर्धारित मानकों पर खरे पाए गए, जिसके बाद उनकी प्रोबेशन अवधि तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियमित किए […]



