Breaking : छत्तीसगढ़ में PMGSY के मुख्य अभियंता के.के. कटारे का जाति प्रमाण पत्र निरस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। राज्य की उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के मुख्य अभियंता के.के. कटारे को छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक आरक्षण पाने के लिए अयोग्य पाया है। समिति के आदेश के अनुसार, कटारे का मूल निवास महाराष्ट्र राज्य में होने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ में एसटी आरक्षण का लाभ लेने का अधिकार नहीं है। समिति ने इस आधार पर उनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने का निर्णय लिया। यह आदेश 26 फरवरी 2026 को जारी किया गया। शिकायत और जांच इस मामले में शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने उच्च स्तरीय […]