छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट 2026: हंगामे के बाद कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2026 के चौथे दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। हंगामे के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को निलंबित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सदन की कार्यवाही शून्यकाल से शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस ने धान खरीदी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों से धान की खरीदी नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एससी और एसटी वर्ग के कई किसान अपनी उपज बेच नहीं पाए हैं। हालांकि, धान खरीदी के मुद्दे पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव […]