छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में दो सीटें निर्विरोध: लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम होंगे सांसद

  रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के दो सांसदों का निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। विधानसभा में गुरुवार को भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा ने तीन सेट नामांकन फार्म दाखिल किए। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कई भाजपा विधायक मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर से फूलोदेवी नेताम ने दो सेट नामांकन फार्म जमा किए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत और कांग्रेस के विधायक उपस्थित थे। नामांकन फार्म की स्क्रूटनी 6 मार्च को होगी, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 9 मार्च दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। उसी दिन शाम तक दोनों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) भी मिल जाएगा। राज्यसभा चुनाव की तिथि […]