छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
० चेयरमेन डॉ रोहित यादव ने बधाई, प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने लिया पुरस्कार रायपुर।। इंडियन पावर स्टेशन (ओ एंड एम) कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। रायपुर में एनटीपीसी व्दारा आयोजित इंडियन पावर स्टेशन ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली क्षेत्र की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जनरेशन कंपनी के अंतर्गत संचालित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र,(डीएसपीएम) कोरबा पूर्व को वर्ष 2024-25 के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्युत केंद्र सम्मान” प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान कंपनी के प्रबंध निदेशक एस. के. कटियार ने ग्रहण किया। […]



