छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर “वन विभाग” का आकर्षक स्टाल केंद्र बना आकर्षण का केंद्र

० ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना, ग्रीन गुफा और मियावाकी फॉरेस्ट जैसे नवाचारों की झलक रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्टाल में विभाग की प्रमुख योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया है। स्टाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2024 में शुरू की गई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना की झलक प्रमुख रूप से दिखाई दे रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 6.41 करोड़ पौधे छत्तीसगढ़ में रोपे जा चुके हैं। […]

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस : श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में पीएम मोदी के प्रवास के कार्यक्रम में आईएएस राजेश सिंह राणा को बनाया गया नोडल अधिकारी

  ० प्रधानमंत्री के दिल की बात, कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायज़ा रायपुर। श्री सत्य साईं हॉस्पिटल में हृदय चिकित्सा से लाभान्वित 3,000 बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल की बात, कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आज 24 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तैयारियों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री साय ने अस्पताल परिसर में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, राज्य के मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजेश सिंह राणा, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सहित […]

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस : 1 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित… यहाँ लागू नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय एवं अन्य वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा। इस संबंध में आज यहां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, ”राज्य शासन एतद् द्वारा “राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 नवंबर, 2024 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित करता है। 2/ उका स्थानीय अवकाश बैंक/कोषालय/उपकोषालय एवं अन्य वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा।” इस माह 6 ऐच्छिक […]