छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई की ओर, बारिश अब भी जारी, आज भी इन जिलों में बारिश की संभावना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग से बताया कि, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है। फ़िलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन यह सिलसिला अधिक समय तक जारी नहीं रहेगा। रायपुर और आस पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभवना जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसून की विदाई के साथ ही अब प्रदेश में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग से […]



