छात्रावास में हड़कंप: तीन छात्राएं गर्भवती, दो नाबालिग — जांच के घेरे में प्रशासन
बीजापुर। बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार तीनों छात्राओं का गर्भ करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। इनमें से दो छात्राएं नाबालिग हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन छात्राओं के लिए गर्भवती कार्ड भी बना दिया गया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि विभाग को इस स्थिति की जानकारी थी और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी […]



