जंगल में दो हाथी शावकों की लाश मिलने से हड़कंप, वन विभाग जांच में जुटा

  रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी किनारे दो हाथी शावकों के शव मिलने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र के पाकादरहा क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी से लगे सुहाई जंगल के पास दो हाथी शावकों की लाश देखी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना कल दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सामने आई। मृत शावक हाथियों की उम्र लगभग दो से ढाई साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। एसडीओ फॉरेस्ट घरघोड़ा आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल […]